Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारत में आईएस के लिए भर्ती करता था, अमेरिका ने घोषित किया वैश्विक आतंकी

हमें फॉलो करें भारत में आईएस के लिए भर्ती करता था, अमेरिका ने घोषित किया वैश्विक आतंकी
नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 जून 2017 (08:57 IST)
नई दिल्ली। भारतीय उपमहाद्वीप में आतंकी समूह आईएसआईएस के लिए भर्ती करने वाले मोहम्मद शफी अरमार को गुरुवार को अमेरिका ने विशेष वैश्विक आतंकी घोषित किया।
 
अमेरिकी विदेश विभाग ने विशेष वैश्विक आतंकी की अपनी सूची में अरमार को शामिल किया और इसके साथ ही उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाने का रास्ता साफ हो गया। अरमार कर्नाटक के भटकल का रहने वाला है।
 
30 साल के अरमार के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है। अरमार को छोटा मौलो, अंजन भाई और यूसुफ अल-हिंदी नाम से भी जाना जाता है।
 
अरमार का नाम अब अमेरिकी विदेश विभाग की विशेष इकाई के विदेश सपंत्तियां नियंत्रण कार्यालय की सूची में जोड़ दिया गया है जो खासकर देशों एवं आतंकी एवं मादक पदार्थ तस्करों के व्यक्ति समूहों पर आथर्कि प्रतिबंध लगाता है।
 
ये प्रतिबंध अमेरिका की विदेश नीति और राष्टीय सुरक्षा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए संपत्तियों पर रोक एवं व्यापार प्रतिबंध का इस्तेमाल करते हुए व्यापक या चुनिंदा दोनों हो सकते हैं।
 
ऐसा कहा जाता है कि भारतीय मुजाहिदीन सदस्यों पर कार्रवाई के बाद अरमार अपने बड़े भाई के साथ पाकिस्तान भाग गया और बाद में वहां अंसार उल तौहीद नाम के एक संगठन का गठन किया जो बाद में आईएसआईएस से जुड़ गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीएसटी का असर : एक जुलाई से सस्ती हो जाएंगी यह वस्तुएं...