Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अफगानिस्तान में हिमस्खलन व बाढ़ से 250 मरे

हमें फॉलो करें अफगानिस्तान में हिमस्खलन व बाढ़ से 250 मरे
काबुल , सोमवार, 2 मार्च 2015 (11:45 IST)
काबुल। राजधानी काबुल के करीब एक पर्वतीय घाटी में भीषण हिमस्खलन में मरने वालों की संख्या 198 पहुंच गई और बुलडोजर तथा अन्य मशीनरी ने सड़कें साफ कीं तथा बचाव दल सुदूरवर्ती गांवों में पहुंचने में सफल रहा। इन गांवों से करीब एक सप्ताह से संपर्क कटा हुआ था।

काबुल से 100 किलोमीटर दूर पंजशीर प्रांत के प्रांतीय पुलिस उपप्रमुख नजीमुददीन खान ने रविवार को कहा कि बचावकर्मियों ने बर्फ हटाकर महिलाओं तथा बच्चों सहित कई शव बरामद किए।

अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि देशभर में हिमस्खलनों तथा बाढ़ से मरने वालों की संख्या 247 हो गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi