Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मां बनीं केट मिडलटन, शाही परिवार में आई नन्ही परी

हमें फॉलो करें मां बनीं केट मिडलटन, शाही परिवार में आई नन्ही परी
लंदन , शनिवार, 2 मई 2015 (17:49 IST)
लंदन। प्रिंस विलियम्स की दूसरी संतान का इंतजार अंतत: खत्म हो गया और उनकी पत्नी डचेस ऑफ  कैंब्रिज केट मिडलटन ने शनिवार को एक बच्ची को जन्म दिया।
 
केनसिंगटन पैलेस ने एक बयान में कहा कि स्थानीय समयानुसार सुबह 8.34 बजे (अंतरराष्ट्रीय  समयानुसार सुबह 7.34 बजे) सुरक्षित तरीके से बच्ची का जन्म हुआ।
 
ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम्स अपनी बेटी के जन्म के समय मौजूद थे। बच्ची का वजन 8 पाउंड 3 औंस (3.7 किलोग्राम) है। पैलेस के अनुसार मां-बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
 
डचेस ऑफ कैंब्रिज मिडलटन को शनिवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद लंदन के सेंट मैरी अस्पताल के  लिंडो विंग में भर्ती कराया गया था, जहां उनके पहले बच्चे प्रिंस जॉर्ज का जन्म जुलाई 2013 में हुआ  था।
 
केनिसिंगटन पैलेस ने शनिवार तड़के घोषणा की थी कि डचेस को उनके पति के साथ अस्पताल ले जाया  गया है और बाद में बताया गया कि प्रसव पीड़ा सामान्य तौर पर शुरू हो गई है।
 
केट की देखरेख स्त्री रोग विशेषज्ञ गाई थोर्पे-बीस्टन कर रहे हैं। उनके साथ महारानी के सर्जन एलन  फार्थिंग भी प्रसव कक्ष में थे।
 
राजमहल की नई राजकुमारी के जन्म का ऐलान जल्द ही बकिंघम पैलेस के बाहर कागज पर घोषणा  करके परंपरागत तरीके से किया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi