Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मंगेतर पर हमला करने के चलते केली नॉर्मन गिरफ्तार

हमें फॉलो करें मंगेतर पर हमला करने के चलते केली नॉर्मन गिरफ्तार
लॉस एंजिल्स , रविवार, 1 फ़रवरी 2015 (17:52 IST)
लॉस एंजिल्स। जैग्गड एज समूह के सदस्य केली नॉर्मन को उनकी मंगेतर की कथित तौर पर पिटाई करने और उन पर हमला करने के चलते गिरफ्तार किया गया है।

ऐस शोबिज की खबर के मुताबिक गायक नॉर्मन अपने पिता को हुई कैंसर की बीमारी के चलते परेशान थे और उनकी मंगेतर उन्हें उनकी शराब पीने की आदत का उलाहना दे रही थी।

उनकी मंगेतर के अनुसार उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी, उन्हें मारा, उनके मुंह में स्कार्फ ठूंस दिया और उसे सगाई की अंगूठी निगलने के लिए मजबूर किया। हालांकि उन्हें जल्दी अस्पताल ले जाया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi