Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नेपाल में नदी का प्रवाह रुका, भारत में बाढ़ का खतरा

हमें फॉलो करें नेपाल में नदी का प्रवाह रुका, भारत में बाढ़ का खतरा
काठमांडू , रविवार, 24 मई 2015 (12:10 IST)
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू से करीब 140 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित रामची गांव में शनिवार रात हुए भूस्खलन के बाद काली गंडकी नदी का प्रवाह रुक गया है जिससे नेपाल की सीमा से सटे भारतीय क्षेत्रों में बाढ़ आने का खतरा है। भारत में काली गंडकी नदी को गंडक नदी के नाम से जाना जाता है।
 
नेपाली प्रशासन ने मयाग्दी जिले के इस गांव में रह रहे हजारों ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहा है। शनिवार रात हुए भूस्खलन के बाद भारी मात्रा में मलबा काली गंडकी नदी में गिर गया है जिसके कारण नदी का प्रवाह रुक गया है और अगर पानी को बहने का स्थान नहीं मिला तो पानी का तेज बहाव तटबंध को तोड़ता हुआ आस-पास के इलाकों में घुस सकता है साथ ही नेपाल से लगे भारतीय क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा पैदा कर सकता है।
 
गृह मंत्रालय के अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद धाकल ने कहा कि हमने रबात, स्यांगजा, गुलमी, पल्पा, नवापरासी और चितवान जिले के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेना तथा पुलिस जवानों को इन क्षेत्रों की ओर रवाना कर दिया गया है।
 
एक स्थानीय निवासी ने टेलीफोन पर बताया कि इस भूस्खलन से करीब 24 मकान जमींदोज हो गए हैं लेकिन अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
 
गौरतलब है कि यहां 25 अप्रैल को भीषण भूकंप के कारण कई स्थानों में हुए भूस्खलन से हजारों की संख्या में लोग मारे गए थे। माना जाता है कि शनिवार रात का भूस्खलन भी उसी से जुड़ा हुआ है। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi