Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लीबियाः समंदर में समा गए 700 लोग!

हमें फॉलो करें लीबियाः समंदर में समा गए 700 लोग!
रोम , रविवार, 19 अप्रैल 2015 (16:12 IST)
रोम। रोम में प्रवासियों की एक नाव के शनिवार देर रात लीबियाई समुद्र में डूबने से 700 लोगों की  मौत की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना के शिकार हुए 28 लोगों को बचा लिया गया है। यह दुर्घटना  दक्षिणी इतालवी द्वीप लम्पेदुसा के दक्षिण में लीबियाई समुद्र में हुई।

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के लिए इतालवी तटरक्षक सेना और जहाजों को भेज गया  है। ऐसा माना जा रहा है कि यह दुर्घटना तब हुई, जब प्रवासी ठसाठस भरे जहाज में जा रहे थे।

अगर मृतकों की संख्या की पुष्टि हो जाती है तो पिछले कुछ दशकों की यह सबसे दुखद दुर्घटना है।  शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायोग की प्रवक्ता कार्लोटा सैमी ने एक स्थानीय टेलीविजन को  कहा कि हमें डर है कि यह त्रासदी बहुत बड़े पैमाने पर है।

हालांकि इतालवी तटरक्षक या सेना की तरफ से कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हो सकी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi