Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लीबिया में नौका डूबी, 200 के मरने की आशंका

हमें फॉलो करें लीबिया में नौका डूबी, 200 के मरने की आशंका
त्रिपोली , शुक्रवार, 28 अगस्त 2015 (09:24 IST)
त्रिपोली। लीबिया के समुद्री तट पर शरणार्थियों से भरी एक नौका के डूबने से 200 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
 
एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि नौका में 400 लोग सवार थे। नौका के पलट जाने से कई लोग फंसे हुए है।
 
उन्होंने कहा कि कल देर शाम तक लीबिया के तट रक्षक बलों ने 201 लोगों को बचाया है जिनमें से 147 को अवैध रूप से सरबथा में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
 
नौका में सवार प्रवासी उप सहारा अफ्रीका, पाकिस्तान, सीरिया, मोरक्को और बंगलादेश के है। लीबियाई तट रक्षक बल नौका को खोजने के लिए अभियान चला रहे हैं।
 
इस साल लीबिया के रास्ते यूरोप जाने की कोशिशों में अब तक 2300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कल भी ऑस्ट्रिया में एक लॉरी में 50 प्रवासियों के शव मिले है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi