Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुनिया का सबसे लंबा शीशे का पुल, जानिए क्या है इसमें खास...

हमें फॉलो करें दुनिया का सबसे लंबा शीशे का पुल, जानिए क्या है इसमें खास...
बीजिंग , रविवार, 21 अगस्त 2016 (10:53 IST)
बीजिंग। चीन ने दुनिया के सबसे ऊंचे और लंबे शीशे के पुल को आम जनता के लिए शनिवार को खोल दिया। 1,410 फुट लंबा यह पुल हुनान प्रांत के झांगजियाजी कैनयान में स्थित है और जमीन से 300 मीटर ऊपर है। जानिए इस पुल से जुड़ी खास बातें... 
* इस पुल से गुजरने वाले यात्री 99 त्रिस्तरीय शीशे की पट्टी से बने रास्ते से गुजरते हैं।
* शीशे का यह पुल तियानमेन माउंटेन नेशनल पार्क में दो खंभों पर टिका है।
* इस पुल के निर्माण पर 34 लाख डॉलर की लागत आई है।
* छह मीटर चौड़े इस पुल की डिजाइन इजरायली वास्तुकार हैम दोतन ने तैयार की है। यह पुल अपने वास्तु और निर्माण के लिए दुनिया में रिकॉर्ड बन गया है।
* हर रोज अधिकतम 8,000 लोगों को पुल देखने की अनुमति मिलेगी।
* पुल देखने के लिए प्रति व्यक्ति 138 युआन यानि 20 डॉलर का टिकट लगेगा। 

चित्र सोजन्य : सोशल मीडिया

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब सबकी नजर योगेश्वर पर, आज दिलाओ सोना...