Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग, सैकड़ों विस्थापित

हमें फॉलो करें लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग, सैकड़ों विस्थापित
लॉस एंजिल्स , रविवार, 24 जुलाई 2016 (22:56 IST)
लॉस एंजिल्स। अमेरिका के लॉस एंजिल्स प्रांत के उत्तर पश्चिमी सूखा ग्रस्त क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही जंगल में लगी आग ने सैकड़ों लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण शनिवार शाम तक करीब 20,000 एकड़ में फैला जंगल जलकर खाक हो गया है। 
                
शुक्रवार को करीब 2 बजे लगी आग तेजी से लॉस एंजिल्स से 65 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में स्थित सान्ता क्लारिता तक फैल गई जिसके कारण 300 लोगों को तुरंत वहां से विस्थापित होना पड़ा। 
                 
दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग के कारण लॉस एंजिल्स के अधिकतर क्षेत्रों में आकाश में काला धुआं छा गया है। प्रशासन ने क्षेत्र में लोगों को आग के कारण फैले धुंए से बचने के लिए परामर्श जारी कर दिए हैं। 
 
लॉस एंजिल्स काउंटी के दमकल विभाग के प्रमुख डैरी ओस्बी ने बताया कि जंगल में फैली आग के कारण केवल एक रात में ही 11000 एकड़ में फैला जंगल जलकर खाक हो गया।
                
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के 900 कर्मचारी 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच 28 हेलिकॉप्टरों की मदद से आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं। (वार्ता) 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने दिया इस्तीफा