Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रवासियों की वापसी के लिए यूरोपीय संघ और माली में समझौता

हमें फॉलो करें प्रवासियों की वापसी के लिए यूरोपीय संघ और माली में समझौता
द हेग , सोमवार, 12 दिसंबर 2016 (12:26 IST)
द हेग। यूरोपीय संघ ने माली सरकार के साथ उसके प्रवासियों को वापस भेजने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। यूरोप में शरण लेने के लिए ये प्रवासी यूरोपीय तटों पर पहुंच गए थे लेकिन उन्हें वहां शरण देने से मना कर दिया गया है।
यूरोपीय संघ की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले डच विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि यह पहली बार है, जब यूरोपीय संघ ने किसी अफ्रीकी देश के साथ शरण हासिल करने में विफल रहे लोगों को वापस लाने के लिए इस तरह का समझौता किया है। 
 
बयान में कहा गया कि यह समझौता अवैध प्रवास के मूल कारणों का समाधान करने और यूरोप से माली के प्रवासियों की वापसी को आसान बनाने के लिए है। यूरोपीय संघ और माली के बीच समझौते से युवाओं को नौकरी पाने में मदद करने और देश की सुरक्षा को मजबूत करने का आधार तैयार हुआ है।
 
इसके साथ-साथ माली और इसके पड़ोसी देशों को आशा है कि वे अपनी सीमा की सुरक्षा बढ़ाकर मानव तस्करी करने वालों के खिलाफ लड़ाई लड़ सकेंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिल इंग्लिश होंगे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री