Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

19 इंच लंबे गुप्तांग ने जिंदगी बना दी जहन्नुम

हमें फॉलो करें 19 इंच लंबे गुप्तांग ने जिंदगी बना दी जहन्नुम
, मंगलवार, 1 सितम्बर 2015 (13:56 IST)
मेक्सिको का रहना वाला एक 52 साल का व्यक्ति रॉबर्टो एक्सक्वॉवेल अपने अत्याधिक लंबे गुप्तांग की वजह से बेहद परेशान है। इस व्यक्ति का दावा है कि उसका गुप्तांग 19 इंच लंबा है जिसके कारण उसकी जिंदगी जहन्नुम बन गई है।
 
रॉबर्टो एक्सक्वॉवेल ने एक अखबार को दिए गए साक्षात्कार में बताया कि वे चाहते हैं कि लोग उन्हें अपाहिज के रूप में देखें क्योंकि कि वह अपने गुप्तांग की वजह से काम नहीं कर पाते। इस संबंध में उन्होंने एक एक्सरे भी जारी किया।  
 
उन्होंने आगे बताया कि इस वजह से महिलाएं उनके साथ रहने से घबराती हैं और वे अब बेहद अकेले हो गए हैं। रॉबर्टो स्थानीय मेडिकल सेंटर में इलाज करा रहे हैं और डॉक्टर यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस मामले में क्या किया जाना चाहिए। 
 
रॉबर्टो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं लेकिन उन्हें बताया गया कि इस संगठन में ऐसी कोई कैटेगिरी नहीं है। रॉबर्ट के पहले जॉन फॉकल्सन को दुनिया में सबसे लंबे गुप्तांग वाला व्यक्ति माना जाता था। जॉन के गुप्तांग की लंबाई 13.5 इंच मापी गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi