Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोम में बना नया इतिहास, मिली पहली महिला मेयर

हमें फॉलो करें रोम में बना नया इतिहास, मिली पहली महिला मेयर
, मंगलवार, 21 जून 2016 (17:23 IST)
रोम की सभ्यता बेहद प्राचीन है, लेकिन रोम के 3000 हजार साल के इतिहास में पहली बार महिला मेयर का चुना जाना एक बड़ी घटना बन गई है। जहां भारत और पाकिस्तान जैसे देशों में महिलाएं प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पदों तक पहुंच चुकी हैं, वहीं इटली की राजधानी रोम में पहली बार किसी महिला को मेयर चुनाव में जीत हासिल हुई है। आधुनिक कहे जाने वाले यूरोप के देश महिलाओं की आजादी की बात तो करते हैं, लेकिन राजनीति में कई देशों में महिलाओं की भागीदारी नहीं के बराबर है।
कॉमेडियन बेप ग्रिलो की फाइव स्टार पार्टी की वर्जीनिया रज्जी मेयर का चुनाव  जीतकर पहली बार रोम की महिला मेयर चुनी गईं। उन्होंने अपने चुनावी कैंपेन के दौरान नया दौर लाने का वादा किया था। रज्जी को 67 प्रतिशत वोट मिले। रज्जी ने प्रधानमंत्री मातेओ रेंजी की पार्टी के उम्मीदवार रॉबर्तो गिआशेत्ती को हराया। इससे 2018 में होने वाले आम चुनाव में रेंजी की डेमोक्रेटिक पार्टी को भी खतरा उत्पन्न हो गया है 
 
कौन हैं वर्जीनिया रज्जी : वर्जीनिया का जन्म 18 जुलाई 1978 को हुआ था। रोमन कैथोलिक रज्जी वकील रही हैं। रज्जी यूरोपीय यूनियन की बढ़ती ताकत का भी विरोध करती रही हैं। 
 
जीत के बाद रज्जनी ने कहा कि 'ये रोम के लोगों की जीत है। मैं उन सबका शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। ये एक ऐतिहासिक घटना और टर्निंग प्वाइंट है। रोम को पहली बार कोई महिला मेयर मिली है। मैं हरेक रोमन की मेयर साबित होऊंगी। हमें रोम में कानून और ट्रांसपेरेसी लाना है। हम सब कुछ बदलने जा रहे हैं। रज्जी ने कहा कि वे लैंगिक समानता के लिए काम करेंगी। रज्जी की आलोचना करने वाले उनके कम राजनीतिक अनुभव पर भी प्रश्न उठा रहे हैं।
 
वेटिकन से वसूलेंगी टैक्स : र्जीनिया रज्जी पोप और माफिया से टकराने के वादे किए थे। रोमन कैथोलिक होने के बावजूद वे वेटिकन से टैक्स वसूलने का वादा कर चुकी हैं। अपने चुनावी कैंपेन में वेटिकन से 31 करोड़ यूरो यानी करीब 3053 करोड़ रुपए टैक्स वसूलने की बात कह चुकी हैं। वर्जीनिया रज्जी के सामने भ्रष्टाचार और शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को सुधारने की भी जिम्मेदारी होगी।

क्या है फाइव स्टार पार्टी : कॉमेडियन बेप ग्रिलो की फाइव स्टार पार्टी से वर्जीनिया रज्जी ने जीत हासिल की है। इसकी स्थापना बेप ने 2009 में की थी। पार्टी ने इटली की राजनीति में लंबे समय से व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कैंपेन चलाया था। पार्टी ने सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता की बात करती है। पार्टी राष्ट्रीय कंपनियों के निजीकरण के विरोध में भी आवाज उठाती रही है। इसी आवाज का यह परिणाम निकला कि रज्जी आज महिला मेयर बन गई हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : लाखों ने किया योग, इस नेता ने जताई श्लोक पर आपत्ति