Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुअर के खून से नहाती है ये मॉडल

हमें फॉलो करें सुअर के खून से नहाती है ये मॉडल
, शनिवार, 18 अप्रैल 2015 (18:29 IST)
कैलीफोर्निया की एक हसीना सूअर के खून से नहाती है। वह सूअर के खून से इसलिए नहाती है क्योंकि वह अपनी जवानी हमेशा के लिए बरकरार रखना चाहती है।

वह पेशे से एक मॉडल है और अपनी जवानी को लेकर बहुत जुनूनी है। हसीना शाकाहारी है बावजूद इसके वे सुअर के खून से स्नान करती हैं। हैरत की बात यह है कि उनकी उम्र मात्र 19 साल की है।      
 
एमटीवी ट्रू लाइफ के एक एपिसोड में बताया गया कि वह मॉडल दावा करती है कि इस तरह से खून से लगातार नहाने से उसकी जवानी हमेशा बरकरार रहेगी। मॉडल का नाम चानल है व वह कैलीफॉर्निया की रहने वाली हैं।
 
वे बताती हैं कि ऐसा हजारों सालों पहले लोग किया करते थे और ऐसा करने से वे जवान रहने में सफल भी हुए थे। इसीलिए वे ऐसा करती हैं।  वे बताती हैं कि उन्हें बुड्ढा होने से व चेहरे में झुर्रियां पैदा होने से बड़ा डर लगता है। इसीलिए इसके लिए जो भी जरूरत होगी मैं वो करूंगी।     
 
वे बताती हैं कि वे इतनी जवान होने के बावजूद अपनी बॉडी में बूढ़े होने के निशान देखेने लगी हैं। इसीलिए उन्हें लगता है कि इससे उनके मॉडलिंग करियर खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जब से वे सुअर से खून से नहा रही हैं उनकी बॉडी ज्यादा सॉफ्ट हो गई है।( Photo courtesy : Daily Mail)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi