Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

म्यांमार में मोदी का दूसरा दिन

हमें फॉलो करें म्यांमार में मोदी का दूसरा दिन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 दिवसीय यात्रा पर विदेश में है। आज उनकी म्यांमार यात्रा का दूसरा दिन है। म्यांमार में आज उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त है। मोदी की म्यांमार यात्रा से जुड़ी हर खबर...

आसियान सम्मेलन में मोदी का भाषण... 
* आसियान सम्मेलन में भी हिन्दी में बोल रहे हैं नरेन्द्र मोदी। 
* तेजी से विकसित होता भारत और आसियान एक दूसरे के महत्वपूर्ण साझेदार हो सकते हैं।
* आज विश्व तथा क्षेत्र को एक मजबूत भारत-आसियान साझेदारी की जरूरत है।
* भारत में आर्थिक विकास, औद्योगिकीकरण तथा कारोबार का एक नया युग शुरू हो चुका है।
* भारत में नई सरकार बनी है, अभी सिर्फ छह महुीने हुए हैं मगर मेरी सरकार ने पूर्व की तरफ ध्यान दिया है। 
* हमने एक साथ आगे बढ़ने के लिए कई कदम उठाए हैं। 
* भारत के प्रधानमंत्री लेखा जोखा रख रहे हैं। 
* मेरे लिए गौरव और सौभाग्य की बात है कि मुझे आसियान इंडिया सममेलन में भाग लेने का मौका मिला। 
* म्यांमार के साथ हमारे संबंध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक है। 
* पूर्व की तरफ भारत की यात्रा म्यांमार से ही शुरू होती है। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 
* मोदी ने आसियान सम्मेलन में भाग लेने पर खुशी जताई। 
* म्यांमार भारत का महान पड़ोसी है। 
* आसियान इंडिया सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। 
 
* थाईलैंड के पीएम से मिले भारतीय प्रधानमंत्री मोदी।
* मलेशियाई पीएम मोहम्मद नजीब से मिले मोदी।
* मुलाकात  के बाद मोदी का ट्वीट, 'मैं मेक इन इंडिया पर काफी जोर दे रहा हूं और मलेशियाई कंपनियों को भारत आने का निमंत्रण देना चाहता हूं। वहां बहुत से अवसर हैं।'
* भारत पारंपरिक रूप से निवेश के लिए जापान, दक्षिण कोरिया, यूरोप और अमेरिका पर निर्भर करता है।
* मोदी ने नजीब को बताया कि मलेशिया और भारत ने पूर्व में एक साथ मिलकर काम किया है और दोनों देश उनके नेतृत्व में इस सहयोग को आगे बढ़ा सकते हैं।
* किफायती आवास उपलब्ध कराने के क्षेत्र में मलेशिया की उपलब्धि को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा कि उसकी कंपनियां इस क्षेत्र में काम कर सकती हैं क्योंकि उनकी सरकार वर्ष 2022 तक प्रत्येक भारतीय को आवास मुहैया कराना चाहती है।
* मोदी और नजीब ने एक दूसरे को उनके देश की यात्रा का निमंत्रण भी दिया।
* पीएम मोदी आज कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे।
* सबसे पहले उनकी सुबह पौने 9 बजे मलेशिया के पीएम से मुलाकात है।
* उसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे थाईलैंड के पीएम से मिलेंगे मोदी।
* दोपहर पौने 1 बजे मोदी आसियान सम्मेलन में भाषण देंगे।
* इसके बाद भी कई देश के नेताओं से मिलने के कार्यक्रम है।
* शाम 5 बजे मोदी म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू की से मिलेंगे
* शाम 7 बजे से रात 8.30 बजे के बीच डिनर का कार्यक्रम है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi