Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस में लगातार दूसरे दिन Corona से 1200 से ज्यादा की मौत

हमें फॉलो करें रूस में लगातार दूसरे दिन Corona से 1200 से ज्यादा की मौत
, शनिवार, 20 नवंबर 2021 (21:15 IST)
मास्को। रूस में कोरोना वायरससंक्रमण (से शनिवार को 1254 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन में मौत की सबसे अधिक संख्या है। देश में शुक्रवार को भी मरने वालों का आंकड़ा इसके बराबर था। कोरोना वायरस कार्य बल ने इसकी जानकारी दी।
 
सरकारी कार्य बल की रिपोर्ट के अनुसार देश में एक दिन में संक्रमण के 37,120 नए मामले सामने आए। ऐसा लगता है कि हाल के हफ्तों में संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह अब भी उच्च स्तर पर है।
 
कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति सावधानी बरतने में लोगों की लापरवाही और टीकाकरण की धीमी गति के कारण हाल ही में संक्रमण की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। रूस में अब तक केवल 40 फीसदी लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ है।
 
कार्य बल की रिपोर्ट के अनुसार अब तक करीब 93 लाख लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि जबकि 2,62,843 लोगों की मौत हो चुकी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल में Corona के 6000 से ज्यादा केस, 32 मरीजों की मौत