Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेक्स कैंप में बच्चियों भेज रहे हैं अफ्रीकी...

हमें फॉलो करें सेक्स कैंप में बच्चियों भेज रहे हैं अफ्रीकी...
, शनिवार, 23 मई 2015 (18:20 IST)
अफ्रीका के मोजांबिक और जांबिया जैसे देशों में आठ साल की उम्र की लड़कियों को यातनाओं के साथ सेक्स शिक्षा दी जा रही है। इन दोनों देशों में शादी के लिए तैयार करने को लेकर लड़कियों को सेक्स कैंप में भेजा जाता है। दोनों ही देश में बाल विवाह पर रोक है। 
एक अंग्रेजी वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार इन कैंपों में बच्चियों को माहवारी आने के साथ ही भेज दिया जाता है। कुछ समुदायों में माएं अपनी बेटियों को माहवारी आने से पहले ही जबरन किसी पुरुष के साथ सोने के लिए मजबूर करती हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से माहवारी जल्दी शुरू होती है।
 
सेक्स कैंपों में बच्चियों को कई तरह से यातनाएं दी जाती हैं। कैंपों में बच्चियों को खाना पकाना और घरेलू काम भी सिखाया जाता है। अगर लड़कियां यौन कार्य गलत तरीके से करती हैं, तो उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
 
अगर कोई मां-बाप अपनी बेटी को कैंप में नहीं भेजते हैं, तो समुदाय के नेता उन पर भारी जुर्माना लगाते है। कैंप से वापस आने के बाद इन बच्चियों की शादी 30 से 40 साल के पुरुषों से कर दी जाती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi