Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी सर्वाधिक मजबूत भारतीय नेता- मैक्केन

हमें फॉलो करें मोदी सर्वाधिक मजबूत भारतीय नेता- मैक्केन
वॉशिंगटन , बुधवार, 1 अप्रैल 2015 (08:51 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के प्रभावशाली सीनेटर जॉन मैक्केन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके जीवनकाल के संभवत: सबसे मजबूत भारतीय नेता के रूप में उभरे हैं।
 
सीनेटर जॉन मैक्केन ने कहा कि मैं वास्तव में नए नेता से बहुत अधिक प्रभावित हुआ हूं। मोदी संभवत: पहले ऐसे सबसे मजबूत नेता हैं जिसे मैंने अपने अब तक के जीवन काल में भारत में उभरते हुए देखा है।
 
वर्ष 2008 के राष्ट्रपति पद के चुनावों के उम्मीदवार रहे जॉन मैक्केन ने सेंटर फोर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्ट्डीज के समक्ष कहा कि अमेरिका को भारत के साथ और अधिक सहयोग बढ़ाने की जरूरत है।
 
अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटर ने कहा कि मेरा यह मानना है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रभाव को बनाए रखना हमारे लिए एक बड़ी दीर्घकालिक चुनौती है और हमें ऐसी चीजें करनी पड़ेंगी जैसे किम भारत के साथ अधिक सहयोग बढ़ाना। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi