Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नासा स्थापित करेगा पहला अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान

हमें फॉलो करें नासा स्थापित करेगा पहला अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान
, शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 (19:22 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शुक्रवार को कहा कि वह विश्वविद्यालय के नेतृत्व में 2 अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी संस्थान स्थापित कर रहा है, जो हमारे सौरमंडल के अन्वेषण के लिए मानव की मौजूदगी बढ़ाने में अहम प्रौद्योगिकियों के विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
इन प्रस्तावों के अंतर्गत खोले जाने वाले नए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थानों (एसटीआरआई) जैवनिर्माण और अंतरिक्ष के बुनियादी ढांचे के विकास में अत्याधुनिक तकनीकों की प्रगति के लिए विभिन्न विषयों के वैज्ञानिकों और संगठनों को एकसाथ लाया जाएगा।
 
वॉशिंगटन में नासा के अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी मिशन निदेशालय के सह प्रशासक स्टीव जर्कजिक ने कहा कि नासा भविष्य की एयरोस्पेस की क्षमताओं पर क्रांतिकारी प्रभाव के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और शोध करने के लिए एसटीआरआई की स्थापना कर रहा है। प्रत्येक एसटीआरआई को 5 वर्ष तक की अवधि के लिए 1.5 करोड़ डॉलर दिए जाएंगे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सचिन ने नासिर हुसैन को बताया सर्वश्रेष्ठ कप्तान