Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नेपाल को चीन देगा 33 लाख डॉलर की सहायता

हमें फॉलो करें नेपाल को चीन देगा 33 लाख डॉलर की सहायता
बीजिंग , रविवार, 26 अप्रैल 2015 (23:21 IST)
बीजिंग। चीन ने आज कहा कि वह भूकंप प्रभावित नेपाल को 33 लाख डॉलर की मानवीय सहायता उपलब्ध कराएगा। नेपाल में भूकंप से 2400 से अधिक लोग मारे गए हैं।
 
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि नेपाल को तंबुओं, कंबलों और जनरेटरों की आपूर्ति सहित राहत सामग्री चार्टर्ड विमानों के जरिए भेजी जाएगी।
 
इसने कहा कि नेपाल की मांगों के अनुसार चीन आगे और सहायता देगा। पाल में आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप से दो हजार से अधिक लोग मारे गए हैं।
 
चाइना इंटरनेशनल सर्च एंड रेस्क्यू टीम के 62 सदस्य आज नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे और भूकंप राहत कार्य शुरू कर दिया। चीन ने नेपाल में फंसे अपने 600 से अधिक पर्यटकों को निकालने के लिए कई चार्टर्ड विमान लगाए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi