Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भूकंप से करीब 50000 गर्भवती महिलाएं प्रभावित

हमें फॉलो करें भूकंप से करीब 50000 गर्भवती महिलाएं प्रभावित
काठमांडू , मंगलवार, 28 अप्रैल 2015 (21:50 IST)
काठमांडू। संयुक्त राष्ट्र ने आज कहा कि नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप से करीब 50000 गर्भवती महिलाओं के प्रभावित होने की आशंका है। भूकंप में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो गए।
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या गतिविधि कोष की शुरूआती अनुमान से संकेत मिलता है कि करीब 50000 गर्भवती महिलाएं जीवित बचे लोगों में शामिल हो सकती है।
 
उसने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत है। संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को लैंगिक आधार पर होने वाली हिंसा और दूसरे खतरों से सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण होगा।
 
संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि नेपाल में भूकंप से 80 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 14 लाख से अधिक लोगों को भोजन की जरूरत है तथा पानी और आश्रय स्थलों की भी कमी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi