Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दानवीर नेपाली अरबपति बनवाएगा घर

हमें फॉलो करें दानवीर नेपाली अरबपति बनवाएगा घर
काठमांडू , बुधवार, 6 मई 2015 (18:28 IST)
काठमांडू। एक नेपाली अरबपति भूकंप पीड़ितों के लिए 10000 अस्थाई आवास बनाएंगे और इस काम में मदद के लिए वे एक गैर सरकारी भारतीय संगठन से तकनीकी सहायता चाहते हैं।
चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद चौधरी ने बताया कि चौधरी समूह अपने खुद के संसाधनों से 1000 घर बनाएगा और अन्य दाता संगठनों के साथ मिलकर शेष 9000 घरों के निर्माण के लिए साझेदारी करेगा। इन्हें अगले छह महीनों में बनाया जाएगा।
 
नेपाल के पहले अरबपति विनोद का चौधरी फाउंडेशन इन फ्लैटों का निर्माण करेगा और भारत की सस्टेनेबल एनवायरमेंट एंड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट सोसायटी (सीड्स) इसमें तकनीकी सहयोग करेगी। सीड्स को कम लागत के मकान बनाने का लंबा अनुभव है।
 
चौधरी ने बताया कि एक फ्लैट की कीमत लगभग 700 अमेरिकी डॉलर होगी। ये फ्लैट देशभर के 14 जिलों में बनेंगे और इन्हें बनाने में अंतरराष्ट्रीय मानकों का ध्यान रखा जाएगा। चौधरी फाउंडेशन भूकंप से प्रभावित 100 समुदाय द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों का भी पुनरुत्थान करेगा। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi