Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भूकंप से हिला नेपाल, इमारतें धराशायी (वीडियो)

हमें फॉलो करें भूकंप से हिला नेपाल, इमारतें धराशायी (वीडियो)
, शनिवार, 25 अप्रैल 2015 (12:51 IST)
काठमांडो। नेपाल की राजधानी काठमांडू में शनिवार को 7.9 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया जहां कुछ घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में 1500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। भूकंप दोपहर के आसपास आया और भारत के साथ ही पाकिस्तान में भी महसूस किया गया। नेपाल मशहूर धारहरा मीनार धराशायी होने की खबर। यह इमारत 9 मंजिला है। इसे नेपाल की कुतुब मीनार भी कहा जाता है। इसके मलबे में 400 लोगों के फंसे होने की संभावना है। यह जानकारी एक अखबार के संपादक सुभाष घिमिरे ने एक टीवी चैनल को दी है। एक स्थानीय व्यक्ति प्रचंड सौल ने बताया कि राजधानी के बीचोबीच सदियों पुराने मंदिरों समेत कई इमारतें ढह गयीं।

पाकिस्तान में लाहौर निवासी मोहम्मद शहाब ने बताया कि वह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे कि तभी पूरा शहर भूकंप से हिल गया। उन्होंने बताया कि भूकंप काफी देर तक महसूस किया गया लेकिन शहर में अब स्थिति सामान्य है।
webdunia

भारत की राजधानी दिल्ली समेत देश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में भी भूकंप महसूस किया गया। अमेरिकी ज्योलोजिकल सर्वे ने कहा है कि भूकंप के चलते नेपाल में भारी नुकसान की आशंका है।

देखें वीडियो....  (यह वीडियो यूट्‍यूब पर शानिया पाठक ने शेयर किया है)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi