Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संयुक्त राष्ट्रसंघ में सुषमा स्वराज के भाषण की 5 बड़ी बातें...

हमें फॉलो करें संयुक्त राष्ट्रसंघ में सुषमा स्वराज के भाषण की 5 बड़ी बातें...
, सोमवार, 26 सितम्बर 2016 (19:53 IST)
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने देशवासियों की उम्मीदों के अनुरूप पड़ोसी देश पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र से मंच से करार जवाब भी दिया और संदेश भी। हिन्दी में दिए उनके भाषण के दौरान कई बार तालियां भी बजीं...
सुषमा ने उड़ी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि पूरी दुनिया को मिलकर आतंकवाद के खिलाफ रणनीति बनानी चाहिए और जो भी देश इस तरह की रणनीति में शामिल नहीं होना चाहता है, उसे अलग थलग कर देना चाहिए। उनका इशारा सीधे सीधे पाकिस्तान की तरफ था।
 
webdunia
पाकिस्तान पर करारा प्रहार करते हुए सुषमा ने कहा कि दुनिया ऐसे भी देश हैं, जिनका आतंकवाद को पालना शौक बन गया है। संयुक्त राष्ट्र को ऐसे देशों की पहचान करनी चाहिए, जहां संयुक्त राष्ट्र द्वारा चिह्नित आतंकवादी खुलेआम घूमते हैं। ऐसे देशों की विश्व समुदाय में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
 
webdunia

सुषमा ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और अभिन्न रहेगा। अत: पाकिस्तान को कश्मीर को लेकर नापाक मंसूबे पालना बंद कर देना चाहिए। बलूचिस्तान का मुद्दा उठाते सुषमा ने कहा जिनके घर शीशे के हैं, वे दूसरों पर पत्थर फेंके। बलूचिस्तान में अत्याचारों की पराकाष्ठा हो रही है। 
webdunia

सुषमा ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और अभिन्न रहेगा। अत: पाकिस्तान को कश्मीर को लेकर नापाक मंसूबे पालना बंद कर देना चाहिए। बलूचिस्तान का मुद्दा उठाते सुषमा ने कहा जिनके घर शीशे के हैं, वे दूसरों पर पत्थरन फेंके। बलूचिस्तान में यातनाओं की पराकाष्ठा हो रही है। 
webdunia

नवाज शरीफ के आरोपों पर सुषमा ने कहा कि हमने शर्तों के आधार पर नहीं बल्कि मित्रता के आधार पर सभी मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की थी, लेकिन सीमा पार से आया आतंकवादी बहादुर अली हमारे पास जिंदा सबूत है। हमें यह भी देखना होगा कि इन आतंकवादियों को कहां से धन मिलता है और कौन इनका मददगार है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संयुक्त राष्ट्र में पा‍किस्तान को सुषमा स्वराज का करारा जवाब