Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाइजीरिया में बोको हराम को बड़ा झटका

हमें फॉलो करें नाइजीरिया में बोको हराम को बड़ा झटका
अबूजा , रविवार, 25 दिसंबर 2016 (08:46 IST)
अबूजा। नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने कहा कि उत्तरपूर्वी सम्बीसा के वन क्षेत्र में इस्लामिक आतंकवादी संगठन बोको हराम के अहम शिविर पर सेना ने कब्जा कर लिया है।
 
बुहारी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी सेना प्रमुख ने शुक्रवार को दी थी। उन्होंने कहा कि शिविर में रहने वाले आतंकवादी वहां से भाग गए हैं और छिपने का कोई स्थान ढूंढ रहे हैं।
 
बुहारी ने कहा कि आतंकवादी कहीं छिप नहीं पाएंगे और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि नाइजीरियाई सेना ने पिछले कई सप्ताहों से सम्बीसा के जंगलों में बोको हराम आतंकवादी संगठन के खिलाफ अभियान चला रखा है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्रिसमस की धूम...