Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नाइजीरिया में बम धमाके में 32 की मौत

हमें फॉलो करें नाइजीरिया में बम धमाके में 32 की मौत
, बुधवार, 18 नवंबर 2015 (08:23 IST)
योला। अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तरी पूर्वी शहर योला में एक बाजार के समीप हुए बम धमाके में 32 लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य घायल हो गए।           
 
रेडक्रास के अधिकारियों ने आज बताया कि बम धमाका जिमेता क्षेत्र स्थित एक सब्जी बाजार के समीप कल हुआ, जिसमें 32 की मौत हो गई।
         
उन्होंने बताया कि बम धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है लेकिन इस घटना के पीछे आतंकवादी संगठन बोको हराम के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
       
गत अक्टूबर महीने में भी योला शहर में हुए बम धमाके में 37 लोगों की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि बोको हराम इस्लामी साम्राज्य कायम करने के लिए चाड़, नाइजर, कैमरुन समेत नाइजीरिया में पिछले कई महीनों से लगातार हमले कर रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi