Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जर्मन वैज्ञानिक का अपहरण, फिरौती में मांगे छह करोड़

हमें फॉलो करें जर्मन वैज्ञानिक का अपहरण, फिरौती में मांगे छह करोड़
कादुना , शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 (10:15 IST)
कादुना। नाइजीरिया में जर्मन पुरातत्वविदों के अपहर्ताओं ने उन्हें छोड़ने के लिए छह करोड़ नायरा (नाइजीरिया की मुद्रा) करीब दो लाख अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांगी है।

जर्मन पुरातत्वविद और उनके सहयोगी का अपहरण इस सप्ताह उत्तरी नाइजीरिया के एक गांव से किया गया था। अपहरण के दौरान अपहर्ताओं ने दो गांव वालों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
 
खुदाई के स्थल पर काम रहे एक कर्मचारी ने बताया कि उसने गुरुवार को एक व्यक्ति को खुदाई स्थल के प्रभारी को फोन करके फिरौती मांगते सुना। फोन करने वाले व्यक्ति ने इसमें पुलिस को नहीं शामिल करने की चेतावनी दी। कर्मचारी ने यह बात नाम न छापने की शर्त पर बताई क्योंकि वह संवाददाता से बात करने के लिए अधिकृत नहीं था।
 
विशेष पुलिस बल और एक विशेष जांच दल कादुना राज्य के जनजेला गांव के आसपास तलाश कर रहे हैं। यहीं से बंदूकधारियों ने बुधवार को प्रोफेसर पीटर ब्रेउनिग और उनके सहयोगी जोहान्स बेहरिनगर का अपहरण कर लिया था।
 
पीटर 65 साल के हैं जबकि बेहरिनगर की उम्र 20 साल के आसपास है। ये दोनों चार लोगों वाले उस दल का हिस्सा हैं, जो फ्रैंकफर्ट के गोयथे विश्वविद्यालय से नाइजीरिया के राष्ट्रीय संग्रहालय एवं स्मारक आयोग के साथ सहयोग करते हुए नॉक संस्कृति के अवशेष खोजने के लिए आया था।
 
नाइजीरिया की समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक नाइजीरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति यमी ओसीनबाजो ने संघीय पुलिस प्रमुख को इस मामले के लिए गुरवार को तलब किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट का तीसरा दिन...