Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भव्य समारोह में आज होगा नोबेल पुरस्कार वितरण

हमें फॉलो करें भव्य समारोह में आज होगा नोबेल पुरस्कार वितरण
स्टॉकहोम , शनिवार, 10 दिसंबर 2016 (08:16 IST)
स्टॉकहोम। बहुत कम लोग जानते हैं कि दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक नोबेल पुरस्कार की शुरुआत स्वीडन में 100 वर्ष पहले फ्रांस के एक अखबार के पहले पन्ने पर हुई संपादकीय चूक की वजह से हुई। नोबेल पुरस्कारों का वितरण आज यहां एक भव्य समारोह में किया जाएगा।
             
समारोह में हिस्सा लेने के लिए यह पहुंचे लोगों में यह चर्चा का विषय बना रहा कि कैसे 100 वर्ष पहले हुई एक भूल इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के शुरू होने का कारण बनीं। अल्फ्रेड नोबेल की प्रयोगशाला में एक रसायन पर प्रयोग करते समय उनके भाई और कई सहायकों की मौत हो गई। अखबार ने उसे अल्फ्रेड की मौत समझ कर 'मौत के सौदागर की मृत्यु' के नाम से समाचार प्रकाशित किया और उन्हें कई लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराया। 
 
इस खबर को पढकर उन्हें एहसास हुआ कि अगर वास्तव में उनकी मौत हो गयी होती तो भविष्य में लोग उन्हें इसी रूप में पहचानेंगे। इसी वजह से उन्होंने अपनी वसीयत में बदलाव करे अपने नाम पर पुरस्कारों की शुरूआत की।
 
यह पुरस्कार छः क्षेत्रों शांति, साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी, रसायन और अर्थशास्त्र के लिए दिया जाता है। सिर्फ शांति के लिए नोबेल पुरस्कार का वितरण समारोह ओस्लो, नार्वे में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सांतोस को दिया गया है। यह पुरस्कार उन्हें कोलंबिया में विद्रोहियों के साथ शांति स्थापित करने के लिए दिया गया है।
          
साहित्य के क्षेत्र में इस साल का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के गीतकार और संगीतकार बॉब डिलन को दिया गया है। उन्हें अमेरिकी गीतों की परंपरा में नए पोएटिक एक्सप्रेशन के लिए यह पुरस्कार दिया गया है हालांकि बॉब ने पुरस्कार वितरण समारोह में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा करते हुए अपना लिखित भाषण भेज दिया है। उनके भाषण को समारोह के दौरान पढा जा सकता है।
 
चिकित्सा  के क्षेत्र में यह पुरस्कार जापान के योशिनोरी ओसुमी को दिया गया है। इन्होंने ऑटोफैगी की प्रक्रिया के संबंध में खोज की है। ऑटोफैगी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें शरीर की कोशिकाएं खुद को खा जाती हैं। इस प्रक्रिया में रुकावट होने से पार्किंसंस और मधुमेह जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
            
भौतिकी में पदार्थ की अवस्थाओं में बदलाव के बारे में सैद्धांतिक खोज के लिए यूनाइटेड किंगडम के डेविड थोलुज, डेंकन हेल्डन और माइकल कोस्टरलिट्ज दिया गया है। रसायन के क्षेत्र में मॉलिक्यूलर मशीनों के डिजाइन और सिंथेसिस के लिए जीन पियरे सुवागे (फ्रांस), सर जे. फ्रेजर स्टोडार्ट (यूनाइटेड किंगडम) और बर्नार्ड एल फेरिंग (नीदरलैंड) को दिया गया है। अर्थशास्त्र में 'कांट्रेक्ट थ्योरी' के लिए ओलिवर हार्ट (ब्रिटेन) और बेंट हॉमस्ट्रॉम (फिनलैंड) को पुरस्कार दिया गया है।(वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नाईजीरिया में आत्मघाती बम धमाके, 45 की मौत