Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Hepatitis C Virus की खोज के लिए ऑल्टर, हॉफ्टन, राइस को चिकित्सा का नोबेल

हमें फॉलो करें Hepatitis C Virus की खोज के लिए ऑल्टर, हॉफ्टन, राइस को चिकित्सा का नोबेल
, सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (16:11 IST)
'हेपेटाइटिस सी वायरस (Hepatitis C Virus) की खोज के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार हार्वे जे. ऑल्टर, माइकल हॉफटन और चार्ल्स एम. राइस को देने की घोषणा की गई है।
 
इस वर्ष चिकित्सा का नोबेल संयुक्त रूप से तीनों वैज्ञानिकों को दिया जाएगा। हेपेटाइटिस सी लोगों में सिरोसिस और यकृत कैंसर का कारण बनता है। 

उल्लेखनीय है कि नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में शुरू किया गया यह विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डॉलर की राशि प्रदान की जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LAC पर चीन के साथ तनाव के बीच बोले वायुसेना प्रमुख- हम किसी भी चुनौती के लिए तैयार