Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तर कोरिया इस वर्ष बना सकता है 20 परमाणु बम

हमें फॉलो करें उत्तर कोरिया इस वर्ष बना सकता है 20 परमाणु बम
सिंगापुर , बुधवार, 14 सितम्बर 2016 (17:49 IST)
सिंगापुर। उत्तर कोरिया इस वर्ष के अंत तक यूरेनियम को साफ कर इतनी अधिक परमाणु सामग्री तैयार कर लेगा जिससे वह 20 परमाणु बम बना लेने की स्थिति में हो जाएगा। यह अनुमान परमाणु अस्त्र विशेषज्ञों ने लगाया है।
उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता की जानकारी दक्षिण कोरिया के ऊपर अमेरिका के दो बमवर्षक विमानों की उड़ान के बाद दी गई है। अमेरिका ने इन बमवर्षक विमानों की उड़ान दक्षिण कोरिया के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए की थी।
 
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया अमेरिकी प्रतिबंधों से बचकर लगभग 1 दशक से यूरेनियम को साफ कर उसे बम बनाने के योग्य सामग्री के रूप में तैयार करता रहा है। उसके पास अब प्लूटोनियम का पर्याप्त भंडार है और इस वर्ष के अंत तक वह जो परमाणु सामग्री तैयार करेगा, वह उसके इस भंडार के अतिरिक्त होगी। 
 
उत्तर कोरिया के पास यूरेनियम का पर्याप्त भंडार है। वह 1 वर्ष में 150 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम तैयार कर लेता है। यह मात्रा 6 बम बनाने के लिए काफी है। यह जानकारी उत्तर कोरिया की जानकारी रखने वाले परमाणु विशेषज्ञ सिजफ्रायड हेकर ने दी है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईद पर कर्फ्यू दुर्भाग्यपूर्ण, लेकिन जरूरी था : नईम अख्तर