Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शरीर में एस्ट्रोजेन स्तर का पता लगाएगा नया सेंसर

हमें फॉलो करें शरीर में एस्ट्रोजेन स्तर का पता लगाएगा नया सेंसर
, मंगलवार, 1 दिसंबर 2015 (10:17 IST)
मेलबर्न। शरीर में मौजूद तरल पदार्थों में एस्ट्रोजेन के स्तर का पता लगाने के लिए एक नए सेंसर का विकास किया गया है।
 
ऐस्ट्रोजेन एक प्रकार का हॉर्मोन होता है और मादा प्रजनन प्रणाली को नियंत्रित करने में इसकी भूमिका अहम होती है। मानव प्रजनन क्षमता को समझने के लिए इस पर नजर रखी जा सकती है।
 
न्यूजीलैंड में वेलिंगटन के विक्टोरिया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने इस सेंसर का विकास किया है जो तरल पदार्थों में ईटू के निम्न स्तर का पता लगा सकता है, जो प्रमुख एस्ट्रोजेन हॉर्मोन में से एक होता है।
 
सेंसर शरीर में एस्ट्रोजेन की मौजूदगी पर एक संकेत भेजता है तथा आगे और विकास होने पर यह शरीर के तरल पदार्थों में एस्ट्रोजेन के स्तर को भी बता सकता है।
 
इस सेंसर का डिजायन बहुत ही सरल है और यह रियल टाइम रीडिंग देता है। इसे इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग सिस्टम में लगाया जा सकता है और इसे बहुत कम उर्जा की जरूरत होती है। ‘वैक्यूम साइंस एंड टेक्नोलॉजी’ नामक जर्नल में इस अध्ययन का प्रकाशन हुआ है।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi