Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऑरल सेक्स में बाधा पड़ी तो गोली चलाई...

हमें फॉलो करें ऑरल सेक्स में बाधा पड़ी तो गोली चलाई...
पॉल हंटर नाम के एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसे ओरल सेक्स में बाधा पड़ी तो उसने एक जोड़े पर गोली चला दी। हफिंगटन पोस्ट में डेविड मोई लिखते हैं कि कथित तौर पर यह घटना उस समय हुई जब दो लोगों के कारण एक ओरल सेक्स सेशन में बाधा पड़ी। पुलिस का कहना है कि यह घटना सीयटल की 26 अगस्त की रात दो बजे की है। 
 
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार एक अज्ञात महिला और व्यक्ति आपस में झगड़ते हुए मुख्य सड़क पर जा रहे थे। उसी समय पॉल हंटर नाम का व्यक्ति एक अज्ञात महिला के साथ ओरल सेक्स कर रहा था। कथित ओरल सेक्स करने वाली महिला ने जब झगड़ते जोड़े को देखा तो वह मौके से भाग खड़ी हुई और उसी समय पुरुष का चरमोत्कर्ष का समय था। द स्मोकिंग गन के अनुसार वह व्यक्ति क्लाइमेक्स तक नहीं पहुंच सका। इस बात से सूट पहने व्यक्ति ने अपनी 9 एमएम केल-टेक पिस्टल निकाली और झगड़ते जा रहे जोड़े पर फायर कर दिया।  
 
सीयटल पोस्ट-इंटेलिजेंसर के मुताबिक हंटर ने जोड़े को मां की गाली दी और चिल्लाकर कहा, 'यू आर डैड'। पुलिस के अनुसार उसने कथित तौर पर एक ही गोली चलाई लेकिन जिन लोगों पर गोली चलाई गई वे एक पार्क की गई कार की आड़ लेकर झुक गए। जब वह वहां से चले गया तो जोड़ा वहां से जा सका। इस जोड़े के बयान का सत्यापन एक प्रत्यदर्शी गवाह ने किया। जब पुलिस को 911 पर इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस ने थोड़ी देर बाद ही हंटर को गिरफ्तार कर लिया।  
 
रॉ स्टोरी के एक समाचार में बताया गया है कि हंटर ने महिला को ओरल सेक्स के लिए पैसे दिए थे, लेकिन बदले में वह वांछित सुख नहीं पा सका। पुलिस का कहना है कि जब उसे गिरफ्तार किया गया था तब वह बहुत अधिक नशे की हालत में था। घटनास्थल से गोली का खाली कवर भी बरामद किया गया। उस पर सेकंड डिग्री हमले का आरोप लगाया गया। उसे किंग काउंटी जेल भेजा गया था लेकिन वह एक लाख डॉलर के बांड पर रिहा कर दिया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi