Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ओरेगॉन के हमलावर ने की थी आत्महत्या

हमें फॉलो करें ओरेगॉन के हमलावर ने की थी आत्महत्या
, रविवार, 4 अक्टूबर 2015 (11:13 IST)
रोजबर्ग। अमेरिका में ओरेगॉन के एक कॉलेज में अंधाधुंध गोलीबारी कर प्रोफेसर समेत नौ लोगों की हत्या करने वाला अमेरिकी बंदूकधारी ने पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आत्महत्या कर ली थी।
                             
डगलस काउंटी के शेरिफ जॉन हेनलीन ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में बताया है कि शव की जांच करने वाले डॉक्टरों ने यह बताया कि बंदूकधारी क्रिसटोफर हार्पर मार्सेर (26) ने खुद को गोली मार ली थी।

उन्होंने कहा कि मार्सेर के अपार्टमेंट से 14 हथियार भी बरामद हुए, जिसमें से आठ उसके घर से और छह उसके कॉलेज से बरामद किए गए थे।
                      
ओरेगॉन में रोजबर्ग के उम्पक्वा कम्युनिटी कॉलेज़ में हमला करने वाला बंदूकधारी उसी कॉलेज में पढ़ता था, जहां उसने गोलीबारी घटना को अंजाम दिया था। जांचकर्ताओं ने पहले कहा था कि गोलीबारीकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ में हमलावर की मौत हो गई थी।
                             
हमलावर के परिजनों ने घटना पर हैरानी और दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने मृतक और घायल के परिजनों के लिए प्रार्थना करने की बात कही है। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi