Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पिस्टोरियस के किराएदारों ने घर का वीडियो किया वायरल

हमें फॉलो करें पिस्टोरियस के किराएदारों ने घर का वीडियो किया वायरल
जोहानसबर्ग , मंगलवार, 13 अक्टूबर 2015 (18:48 IST)
जोहानसबर्ग। अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या करने के अपराध में जेल की सजा काट रहे मशहूर पैरालंपिक खिलाड़ी ऑस्कर पिस्टोरियस के इस अपराध के साक्षी रहे उनके घर का वीडियो बनाकर किराएदारों ने इंटरनेट पर वायरल कर दिया है जिससे ब्लेड रनर को एक बार फिर फजीहत झेलनी पड़ रही है।
 
दक्षिण अफ्रीका के दो लोगों ने उस घर को किराए पर लिया है, जहां पिस्टोरियस ने दो वर्ष पहले अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप को गोली मारी थी। किराएदारों ने एक वीडियो शूट किया है, जिसमें पूरे घर के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा उन्होंने वीडियो में वह बॉथरूम भी दिखाया है, और साथ ही बताने की कोशिश की है कि उस दिन क्या हुआ था, जिस दिन स्टीनकैंप की हत्या हुई।
 
वीडियो में 33 वर्षीय डेविड स्कॉट और 23 वर्षीय कैगिसो मोकोआपे दो लोग हैं जो बता रहे हैं कि पिस्टोरियस ने यह घर मस्ती करने के लिए बनाया था। स्कॉट ने कहा, यह पक्का किसी एंटरटेनर का घर है। ऑस्कर ने यह घर मस्ती करने के लिए ही बनाया था। इसके बाद वे एक बीयर की बोतल खोलते हैं। प्रिटोरिया में बने इस घर के बॉथरूम में वर्ष 2013 में स्टीनकैंप की हत्या कर दी गई थी।
 
इसके बाद मोकोआपे कहते हैं, महिलाएं खुद को इस घर में आमंत्रित कर सकती हैं। हर सप्ताहांत में यहां मस्ती होती होगी। वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद स्कॉट ने जानकारी दी कि इस वीडियो को एक स्थानीय न्यूज चैनल के कहने पर फिल्माया गया है।
 
उन्होंने कहा, हमारे व्यापार को बढ़ावा देने की बात कहकर न्यूज चैनल वाले हमारे पास आए थे। हम भी आराम कर रहे थे और फिर हमने खुलकर अपनी बात सामने रखी। हालांकि चैनल वालों ने हमसे कहा था कि वे रिकॉर्डिंग नहीं कर रहे हैं। पिस्टोरियस को हत्या के अपराध में पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi