Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाक में अभिनेता को रमजान से जुड़े शो की मेजबानी से रोका

हमें फॉलो करें पाक में अभिनेता को रमजान से जुड़े शो की मेजबानी से रोका
कराची , रविवार, 19 जून 2016 (10:47 IST)
कराची। पाकिस्तान में मीडिया नियामक ने एक अभिनेता को रमजान से जुड़े एक लोकप्रिय कार्यक्रम की मेजबानी करने से रोक दिया है, क्योंकि वह विवादास्पद धार्मिक और जातीय विचारों को बढ़ावा दे रहा था
 
पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने कहा कि उसने अभिनेता हमजा अली अब्बासी को शो की मेजबानी करने से रोक दिया। उनके शो के बारे में बहुत सारी शिकायतें मिली थीं जिनमें दावा किया गया कि मीडिया नियामक की आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है।
 
अब्बासी ने अल्पसंख्यक अहमिदया समुदाय के दमन के खिलाफ अपने शो 'इश्क-ए-रमजान' में बोलकर पाकिस्तानी दर्शकों को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने शो में ईशनिंदा कानून और कादियानी पंथ के लोगों को गैर-मुस्लिम करार देने के सरकार के फैसले पर खुली बहस का वादा भी किया था। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शर्मनाक! अस्पताल से कुत्ता ले गया नवजात का शव