Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान को दंडित किया जाना चाहिए : अमेरिकी विशेषज्ञ

हमें फॉलो करें पाकिस्तान को दंडित किया जाना चाहिए : अमेरिकी विशेषज्ञ
, शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (18:45 IST)
वॉशिंगटन। पेंटागन के एक पूर्व उच्च अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान को अमेरिका के हितों को कमजोर करने से रोकने के लिए ट्रंप प्रशासन को चाहिए कि वह इस देश (पाकिस्तान) को दिया गया गैर-नाटो सहयोगी का दर्जा निलंबित करे तथा उसे सैन्य और वित्तीय सहायता देना बंद कर दे। इस अधिकारी ने यह भी कहा कि ट्रंप प्रशासन अपनी अफगान-पाक नीति तैयार कर रहा है।
 
वर्ष 2009-14 तक पेंटागन के वरिष्ठ सलाहकार रहे क्रिस्टोफर डी. कोलेंडा ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान की छलपूर्ण नीति पर प्रकाश डालते हुए लिखे गए एक लेख में कहा कि पहले कदम के रूप में ट्रंप प्रशासन को पाकिस्तान को दिया गया गैर-नाटो सहयोगी का दर्जा निलंबित कर देना चाहिए और उसे सैन्य और वित्तीय सहायता देना बंद कर देना चाहिए।
 
उन्होंने 'द हिल' में प्रकाशित इस लेख में कहा कि हमें पाकिस्तान के प्रभाव में आना बंद कर देना चाहिए। अब समय आ गया है, जब अमेरिका को पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों में गरिमा लानी चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि अगर इस तरह की कार्रवाई पाकिस्तान को अफगान तालिबान के खिलाफ रवैया अपनाने के लिए बाध्य नहीं करेगी तो जरूरत पड़ने पर अमेरिका को अधिक दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए तैयार रहना चाहिए। कोलेंडा वर्तमान में सीएनएएस में सहायक वरिष्ठ फैलो और सेंटर फॉर ग्लोबल पॉलिसी में एक वरिष्ठ फैलो हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विवो ने लांच किया वाई 55 एस