Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेक्स से मना करने पर पति की पिटाई को सही मानती हैं पाक लड़कियां

हमें फॉलो करें सेक्स से मना करने पर पति की पिटाई को सही मानती हैं पाक लड़कियां
, शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016 (18:44 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। पाकिस्तान में लगभग 53 प्रतिशत लड़कियां घरेलू हिंसा को सही मानती हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन लड़कियों के अनुसार सेक्स से इंकार करने पर पति द्वारा अपनी पत्नी को पीटना जायज है। यह चौंकाने वाली रिपोर्ट यूनाइटेड नेशन्स पॉप्युलेशन फंड ने जारी की है।
रिपोर्ट में के मुताबिक पाकिस्तान में लड़कियां पति द्वारा पिटाई को गलत नहीं मानती हैं। पाकिस्तान के अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार देश में 15-19 साल की लड़कियों का मानना है कि शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर पति द्वारा पत्नी को मारना सही है। 
 
'सेक्शुअल ऐंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ ऑफ यंग पीपल इन एशिया एंड द पैसिफिक’की रिपोर्ट के मुताबिक पाक में 30 प्रतिशत से भी ज्यादा लड़कियों ने शारीरिक या यौन हिंसा का अनुभव किया है। रिपोर्ट में 25-51 प्रतिशत लड़कियों ने कहा कि पत्नी की पिटाई न्यायसंगत है। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi