Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान में मस्जिद में आत्मघाती हमला, 25 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें पाकिस्तान में मस्जिद में आत्मघाती हमला, 25 लोगों की मौत
पेशावर , शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 (23:49 IST)
पेशावर। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर क्षेत्र  की एक मस्जिद में आज नमाज के समय एक आत्मघाती हमलावर ने अल्ला हो अकबर के नारे के साथ विस्फोट कर दिया जिससे 25 नमाजियों की मौत हो गयी और 30 से अधिक घायल हो गए। 
 
क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि आत्मघाती हमला अशांत मोहर्मद क्षेत्र के पयी खाँ गाँव की मस्जिद में किया गया। अशांत मोहर्मद एजेन्सी के उप प्रशासक ने बताया कि आत्मघाती विस्फोट करने वाले हमलावर ने अल्ला हो अकबर का नारा लगाया और उसके बाद ही बड़ा धमाका हो गया। हमलावर ने विस्फोट कर अपने आपको उड़ा लिया। विस्फोट के समय मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी एकत्र थे।
       
विस्फोट से मस्जिद का एक हिस्सा और उसका बरामदा ध्वस्त हो गया। मलबे से मृत व्यक्तिओं के शवों और घायलों को निकाला जा रहा है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एम्स की डॉक्टर ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर की आत्महत्या