Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान में 175 संदिग्ध गिरफ्तार

हमें फॉलो करें पाकिस्तान में 175 संदिग्ध गिरफ्तार
लाहौर , सोमवार, 22 अगस्त 2016 (09:23 IST)
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बीते दो दिन में करीब 175 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी इस महीने बलूचिस्तान के एक अस्पताल में एक आत्मघाती हमले में 74 लोगों की मौत के बाद शुरू किए गए कार्रवाई अभियान के तहत की गई।
काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि पंजाब में बीते दो दिन में खोजी अभियान में 175 से अधिक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किये गए हैं। बयान में कहा गया कि संदिग्ध आतंकी अलग अलग प्रतिबंधित संगठनों के हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

J&K नेहरू के असफल राजनीतिक मॉडल का उदाहरण: जितेंद्रसिंह