Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान में शियाओं के जुलूस पर आत्मघाती हमला, 22 की मौत

हमें फॉलो करें पाकिस्तान में शियाओं के जुलूस पर आत्मघाती हमला, 22 की मौत
, शनिवार, 24 अक्टूबर 2015 (09:36 IST)
कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों के मुहर्रम जुलूस पर हुए एक आत्मघाती हमले में कम से कम 22 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। मृतकों में चार बच्चे भी हैं। जैकबाबाद में मुहर्रम के अवसर पर निकाले जा रहे शिया मुसलमानों के जुलूस को हमलावर ने निशाना बनाया।
जिला स्वास्थ्य प्रमुख गुलाम मुर्तजा ने बताया कि हमले में 22 लोग मारे गए और 40 अन्य घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) खुदा बख्श ने कहा कि यह आत्मघाती हमला था।
 
पुलिस ने बताया कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है, क्योंकि जख्मी हुए कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हमले से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान के अशांत कबाइली इलाके बलूचिस्तान प्रांत के एक शिया धर्मस्थल पर हुए एक आत्मघाती हमले में 12 लोग मारे गए थे।
 
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में चरमपंथी सुन्नी उग्रवादी समूह लगातार शिया समुदाय, अहमदिया समुदाय और मुहाजिरों पर हमला करते हैं। एक ओर वे शियाओं और अहमदियों को सच्चा मुसलमान नहीं मानते हैं तो दूसरी और वे विभाजन के समय भारत से गए मुहाजिर मुसलमानों को भारतीय एजेंट मानते हैं। (एजेंसी)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi