Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेरिस आतंकवादी हमले के संबंध में 3 और गिरफ्तार

हमें फॉलो करें पेरिस आतंकवादी हमले के संबंध में 3 और गिरफ्तार
पेरिस , बुधवार, 16 दिसंबर 2015 (14:17 IST)
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले महीने तथा इस वर्ष के जनवरी के आतंकवादी हमले के संबंध में पुलिस ने 3 और लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 2 पुरुष तथा 1 महिला शामिल हैं। यह जानकारी मंगलवार को न्यायिक अधिकारियों ने दी।

न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी पेरिस बट्रालर्स सुर मरने से जिन 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया उनमें से 1 के बारे में 13 नवंबर के हमले में शामिल होने का जांच अधिकारियों को पहले से संदेह था।

13 नवंबर के हमले में 7 हमलावर मारे गए थे। हमलावरों में से 1 पुलिस के हमले में मारा गया था। मुख्य संदिग्ध सालाह अब्देसलम पेरिस से भागकर बेल्जियम चला गया था। 1 अन्य व्यक्ति तथा महिला को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi