Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेरिस हमला : जर्मनी में तीन संदिग्ध गिरफ्तार

हमें फॉलो करें पेरिस हमला : जर्मनी में तीन संदिग्ध गिरफ्तार
बर्लिन , मंगलवार, 17 नवंबर 2015 (21:22 IST)
बर्लिन। पेरिस हमलों से जुड़े संदिग्धों की तलाश में जुटी जर्मन पुलिस ने बेल्जियम की सीमा के निकट से एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इस जनसंहार में इनकी संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।

आचेन शहर के पुलिस प्रवक्ता वर्नर स्केंडर ने कहा कि मैं तीन विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी की पुष्टि कर सकता हूं। वे पेरिस हमलों से जुड़े हो सकते हैं। बहरहाल, उन्होंने यह भी कहा कि इन संकेतों की पुष्टि भी हो सकती है या फिर ये गलत भी साबित हो सकते हैं। इन तीनों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

राष्ट्रीय समाचार एजेंसी डीपीए ने पहले एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से कहा था, 'हमें ऐसे संकेत मिले हैं कि पेरिस से संबंधित एक भगोड़ा हमारे इलाके में हो सकता है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।'

पेरिस में बीते शुक्रवार की रात हथियारबंद-आत्मघाती हमलवारों ने पेरिस में कई स्थानों पर हमला किया था, जिससे 129 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi