Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब अमेरिकी लड़ाकू विमान के करीब आया रूसी युद्धक विमान...

हमें फॉलो करें जब अमेरिकी लड़ाकू विमान के करीब आया रूसी युद्धक विमान...
सैन्य विमान से , शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 (08:21 IST)
सैन्य विमान से। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सीरिया के पूर्वी हिस्से के उपर रूस का एक युद्धक विमान खतरनाक ढंग से एक अमेरिकी लड़ाकू विमान के बहुत नजदीक आ गया था।
 
अमेरिकी वायुसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल जेफ हैरिंगियान ने कहा कि दोनों विमानों के बेहद नजदीक आ जाने की यह घटना 17 अक्टूबर की है। रूसी विमान एक बड़े टोही विमान के साथ उड़ रहा था। उन्होंने कहा कि रूसी युद्धक विमान आधे मील के दायरे में आ गया था।
 
एक अन्य अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने बताया कि रूसी विमान के इंजन से पैदा हुई आवाज को अमेरिकी पायलट ने महसूस किया। रूस ने कहा कि उसने 18 अक्टूबर के बाद से सीरिया के एलेप्पो शहर पर बमबारी नहीं की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हजारों लोगों को मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है आईएस