Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रधानमंत्री मोदी मोजांबिक पहुंचे

हमें फॉलो करें प्रधानमंत्री मोदी मोजांबिक पहुंचे
मापुतो , गुरुवार, 7 जुलाई 2016 (11:50 IST)
मापुतो (मोजांबिक)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 अफ्रीकी देशों की अपनी यात्रा के तहत गुरुवार को मोजांबिक पहुंच गए। मोदी का यह दौरा इस महाद्वीप के साथ संबंधों को मजबूत करने, खासकर आर्थिक रिश्तों और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को प्रगाढ़ बनाने पर केंद्रित है।
 
मोदी के मोजांबिक की राजधानी मापुतो पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि मापुतो में एक सुबह, एक अफ्रीकी सुबह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में मोजांबिक पहुंचे। प्रधानमंत्री ने अपनी 5 दिवसीय यात्रा की शुरुआत मोजांबिक से की है और इसके बाद वे दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया तथा केन्या जाएंगे।
 
अफ्रीकी यात्रा का फोकस हाइड्रोकार्बन, समुद्री सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कृषि तथा खाद्य क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर रहेगा।
 
प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि अपनी अफ्रीका यात्रा मोजांबिक दौरे से शुरू कर रहा हूं। यात्रा मोजांबिक के साथ भारत के संबंधों को गहरा करेगी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बांग्लादेशी सरकार गिराना चाहते हैं जिहादी...