Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैदी के साथ सेक्स करने पर महिला को मिली 4 साल की सजा

हमें फॉलो करें कैदी के साथ सेक्स करने पर महिला को मिली 4 साल की सजा
, गुरुवार, 23 अप्रैल 2015 (17:56 IST)
अमेरिकी की एक कोर्ट ने एक महिला जेल कर्माचारी को खूंखार कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की वजह से 4 साल की सजा सुनाई है। महिला का नाम ब्रेट रॉबिंसन है। यह दूसरी बार हुआ है जब जेल की किसी कर्मचारी ने किसी खूंखार कैदी के साथ संबंध बनाए हों।
 
इसके पहले एक और जेल कर्मचारी को एक महीने पहले इसी तरह की हरकत के लिए सजा सुनाई गई थी। रॉबिंसन ने कैदी से उस वक्त संबंध बनाए जब उसका डिप्यूटी खाना खाने के लिए बाहर गया हुआ था।
 
इसके अलावा एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रॉबिंसन ने एक पत्र भी लिखा था जिसमें लिखा था बेबी तुम मेरे हो मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं और तुम्हारे बिना जीवन की कामना नहीं कर सकती।   
 
रॉबिंसन के वकील का कहना है कि रॉबिंसन ने जिस वक्त कैदी से शारीरिक संबंध बनाए उस वक्त उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। 
 
खबरों के मुताबिक रॉबिंसन की उम्र 33 साल की है और वह अमेरिका की एक जेल में बतौर कर्मचारी काम करती थी। वह जेल में डिप्यूटी के साथ उस एरिया में काम करती थी जो जेल का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi