Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महारानी के 90वें जन्मदिन के लिए 'स्वच्छ ब्रिटेन अभियान'

हमें फॉलो करें महारानी के 90वें जन्मदिन के लिए 'स्वच्छ ब्रिटेन अभियान'
लंदन , रविवार, 14 फ़रवरी 2016 (18:08 IST)
लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 90वें जन्मदिन के लिए कम से कम 12 इलाकों में स्वच्छता अभियान की योजना बनाई जा रही है।
 
समाचार-पत्र ‘द संडे टाइम्स’ के अनुसार महारानी के लिए स्वच्छता अभियान के तहत कई गंदे स्थानों को चुना गया है। जिन इलाकों की सफाई की जानी है कि उनमें नदी के किनारे, उपनगरीय इलाकों की सड़कें और समुद्री तट शामिल हैं।
 
इस स्वच्छता अभियान के लिए 10 लाख स्वयं सेवियों की भर्ती की जा रही है। यह अभियान महारानी के जन्मदिन से पहले 4-6 मार्च को चलाया जाएगा। महारानी का 90वां जन्मदिन 21 अप्रैल को है। ब्रिटेन में इस स्वच्छता अभियान को कारोबारियों, गैरसरकारी संगठनों, स्थानीय प्रशासनों और स्कूलों की ओर से सहयोग किया जा रहा है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi