Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मदद मांगी तो बोला- मैं भी रेप करूंगा...

हमें फॉलो करें मदद मांगी तो बोला- मैं भी रेप करूंगा...
, मंगलवार, 30 सितम्बर 2014 (12:57 IST)
न्यूयॉर्क। एक समाचार के मुताबिक एक महिला के साथ एक घंटे से भी कम समय में दो बार बलात्कार किया गया। ऐसा कथित तौर पर बताया गया है कि यह 31 वर्षीय महिला एक बार, वन लास्ट शैग, से घर वापस आ रही थी कि उस पर दो लोगों ने हमला किया।
 
कहा जा रहा है कि एक बार बलात्कार की‍ शिकार होने पर जब महिला ने एक राहगीर से मदद मांगी तो उसका जवाब था कि मैं भी तुम्हारे साथ वही करने आ रहा हूं। इस आशय का बयान एक कोर्ट में दिया गया। 
 
इकतीस वर्षीय महिला पर 17 वर्षीय निकोलस इजाक ने हमला किया था। अभियोजन पक्ष का कहना है कि यह घटना उस समय हुई जबकि 31 अगस्त को सुबह 5 बजे वह घर जा रही थी। जब महिला ने घर जाने के लिए खड़ी तो उसने 20 वर्षीय डैकन जैक्सन को देखा और उससे मदद की गुहार लगाई। बार से निकलने के बाद महिला को एक युवक को जोर से दोनों हाथों से जकड़ लिया और उसे जमीन पर गिरा दिया। उसने महिला को धमकी दी कि वह उसे गोली मार देगा। इसके बाद वह उसका पर्स लेकर फरार हो गया। 
न्यूयॉर्क पोस्ट में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार जब इस घटना से स्तब्‍ध महिला लड़खड़ाते कदमों से बमुश्किल 500 फुट चली होगी कि उसे फिर एक बार उसी मुसीबत से सामना करना पड़ा। ऐसा दावा किया जाता है कि कथित हमलावरों ने महिला को जमीन पर गिरा दिया और उसे गोली मारने की धमकी दी। उससे कहा गया कि अगर उसने कही गई बातों का पालन नहीं किया तो वे उसे मार डालेंगे। कहा जाता है कि कोर्ट में कोई गन पेश नहीं की जा सकी। 
 
ऐसा संदेह किया जाता है कि दो लोग मिलकर यह काम कर रहे थे। इजाक और जैक्सन पर डकैती, आपराधिक सेक्सी कृत्य, गैर कानूनी तरीके से महिला को बंदी बनाने, हमला करने और अपराध का सामान रखने की धाराएं लगाई गईं। जैक्सन के वकील ने ब्रुकलिन क्रिमिनल कोर्ट में कहा कि यह गलत पहचान का मामला है और एक घंटे से भी कम समय में दो बार बलात्कार किए जाने की घटना एक 'भ्रांतिमूलक (डिल्यूशनल) कल्पना' का नतीजा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi