Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बलात्कार के बाद सूटकेस में ठूंसकर फेंका

हमें फॉलो करें बलात्कार के बाद सूटकेस में ठूंसकर फेंका
बीजिंग , बुधवार, 29 जून 2016 (14:30 IST)
बीजिंग। चीन के एक व्यक्ति ने अपने घर की एक सदस्य के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और उसे मार पीटकर बेहोश करने के बाद एक सूटकेस में ठूंसकर एक स्थानीय पार्क में फेंक दिया।
श्यांगतान लोक सुरक्षा ब्यूरो ने बताया कि पीड़िता को पुलिस ने बचाया। वह श्यांगतान शहर के मुयू लेक पार्क के नजदीक एक सूटकेस में निर्वस्त्र मिली। 23 वर्षीय संदिग्ध जिसका उपनाम पैन बताया गया है, ने अपने घर की सदस्य को अकेला देखकर उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 
पैन ने महिला से बलात्कार के बाद उसे बेहोशी की हालत में सूटकेस में ठूंसकर मुयू लेक पार्क में फेंक दिया। होश आने के बाद लड़की की कराह सुनकर लोगों का ध्यान उस तरफ गया तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने यह जानकारी दी। सोमवार को सूटकेस फेंकने के एक घंटे के भीतर पैन को गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रेग्जिट के बाद नहीं आएगा कोई बड़ा बदलाव : ओबामा