Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चार साल के बेटे का रेप, मां हवालात में...

हमें फॉलो करें चार साल के बेटे का रेप, मां हवालात में...
, सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (18:28 IST)
एक मां अपने ही बच्चे का रेप करे यह बात सुनने में ही घिनौती और वीभत्स लगती है। मगर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक महिला ने मां के रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस तरह की घटना को अंजाम दिया। 
संयुक्त राज्य अमेरिका के ओहियो के सिनसिनाटी शहर में 20 वर्षीय एक महिला को अपने ही 4 चार वर्ष के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अदालत ने इस दुराचारी मां को न सिर्फ जेल भेजा बल्कि उस पर करीब 2 करोड़ 35 लाख रुपए जुर्माना किया है।
 
एक जानकारी के मुताबिक 4 फरवरी को ओहियो के सिनसिनाटी शहर में रहने वाली 20 वर्षीय मां 4 साल के बच्चे को लेकर अपने बेडरूम में गई। वहां उसके साथ उसने पहले ओरल सेक्स किया और बाद में दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं महिला ने इस पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडियो पर अपलोड कर दिया।
 
ओहियो पुलिस के मुताबिक सोशल नेटवर्किंग साइट यूट्यूब पर एक व्यक्ति ने जब इस वीडियो को देखा तो पुलिस को फारवर्ड कर दिया। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी मां छोटे कपड़ों में कैमरे के सामने डांस कर रही है और बच्चा जोर-जोर से रो रहा है। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने महिला को 6 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जर्मनी के बंधक का सिर कलम किया