Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोहिंग्या मुस्लिम: म्यांमार के राष्ट्रपति पर अमेरिका में मुकदमा

हमें फॉलो करें रोहिंग्या मुस्लिम: म्यांमार के राष्ट्रपति पर अमेरिका में मुकदमा
, शनिवार, 3 अक्टूबर 2015 (09:20 IST)
अमेरिका की एक अदालत में मुस्लिम अधिकार कार्यकर्ताओं ने म्यांमार के राष्ट्रपति थेइन सेन पर अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिमों पर हुई बर्बरता के मामले में मुकदमा दायर किया है। 
 
यह मुकदमा 19 मुस्लिम संगठनों के समूह बर्मा टास्क फोर्स और हिताय लिन ऊ नाम के एक रोहिंग्या मुस्लिम द्वारा दायर किया गया है, जिसमें श्री थेइन को इस अत्याचार का दोषी करार दिया गया है। संगठन ने कहा 'थेइन और उनके मंत्रियों की निगरानी में ही रोहिंग्या मुस्लिमों का नरसंहार हुआ। यह पूरी तरह से बर्बर और अमानवीय घटना है जिसके लिए दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।' 
 
वर्ष 2011 में म्यांमार में सैन्य शासन की समाप्ति के बाद बौद्ध और मुस्लिम धर्म के अनुयायियों के बीच व्यापक तौर पर दंगे हुए थे जिसमें करीब 200 लोग मारे गये। इस वजह से एक लाख 40 हजार से भी अधिक रोहिंग्या मुस्लिमों को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi