Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस में मिली 30000 हीरों वाली चट्टान

हमें फॉलो करें रूस में मिली 30000 हीरों वाली चट्टान
मॉस्को , रविवार, 21 दिसंबर 2014 (19:06 IST)
मॉस्को। रूस की एक खदान में 30,000 छोटे-छोटे हीरों से भरी एक अलग तरह की चट्टान पाई गई है। लाल और हरे रंग की यह चट्टान रूस के विशाल उदचनाया हीरा खदान में मिली है।
 
नॉक्सविले में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेनिसी के भू-वैज्ञानिक लैरी टेलर ने कहा कि ये 30,000 छोटे-छोटे हीरे हैं और कोई एक बड़ा हीरा नहीं है, जो उत्साहित करने वाली चीज है। ऐसा लगता है कि ये तत्काल ही बने हैं।
 
उन्होंने कहा कि चट्टान में हीरे की सघनता पारंपरिक हीरे के अयस्क से लाखों गुना अधिक है, जो औसतन प्रति टन 1 से 6 कैरेट होता है। विज्ञान की खबरें देने वाली वेबसाइट ‘लाइव साइंस’ के अनुसार चट्टान में भरे हीरे एक मजबूत झुंड के रूप में हैं।
 
यह चट्टान विज्ञान जगत को दान में दे दी गई है, क्योंकि हीरों के छोटे आकार का होने की वजह से उनका रत्नों के रूप में कोई महत्व नहीं है।
 
टेलर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में हीरों के मिलने और चट्टान के असामान्य रंग से पृथ्वी के भू-वैज्ञानिक इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलेंगे। साथ ही इन हीरों की उत्पत्ति के बारे में पता चलेगा। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi